{"_id":"60fd9a048ebc3e58383f5e0f","slug":"up-board-result-list-of-topten-students-will-not-be-released-this-time-at-district-and-divisional-level-ballia-news-vns602432253","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट: जिला और मंडल स्तर पर इस बार जारी नहीं होगी टॉपटेन छात्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट: जिला और मंडल स्तर पर इस बार जारी नहीं होगी टॉपटेन छात्रों की सूची
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। इस बार जिला और मंडल स्तर पर टॉपटेन की सूची जारी नहीं होगी। कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया है। साथ ही एक फार्मूले के आधार पर अंकों का निर्धारण किया गया है। ऐसे में बोर्ड ने टॉपटेन की सूची जारी न करने का फैसला लिया है। टॉपटेन की सूची जारी न होने से जिले के मेधावियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
जिले में 609 विद्यालय हैं। इसमें वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 163387 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जिनमें हाईस्कूल के 84416 और इंटरमीडिएट के 78971 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अंक आवंटन के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग फार्मूला तय है। रिजल्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने का एलान किया गया था, लेकिन परीक्षार्थियों के अभिलेखों के मिलान के दौरान बड़े पैमाने पर गलतियां सामने आईं। इससे रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार फिलहाल रिजल्ट लगभग तैयार है। परिणाम जुलाई अंत तक घोषित किया जा सकता है।
मेरिट सूची जारी न होने से होगा नुकसान
बोर्ड परीक्षा में इस बार मेरिट सूची न बनने से मेधावियों को कई तरह के नुकसान होंगे। राज्य की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले टॉपरों के नाम उनके घर की सड़क बनती है। टॉपरों को देश के कई टेक्निकल संस्थानों में बिना कंप्टीशन के सीधा दाखिला मिलता है। साथ ही टॉप टेन की सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्र व राज्य सरकार से छात्रवृत्ति मिलती है। तकनीकी शिक्षा की फीस में भी छूट मिलती है। मेरिट सूची जारी होने से मेधावियों का हौसला भी बढ़ता है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों से जो संकेत मिल रहे हैं उसमें तो यही साफ है कि इस बार मंडल और जिले स्तर पर टॉपटेन सूची घोषित नहीं की जाएगी। रिजल्ट आने के बाद जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उनका पालन कराया जाएगा। - डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डीआईओएस, बलिया