फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board paper leak case FIR against another center administrator and manager in Ballia

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामला: बलिया में एक और केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा 

Tue, 05 Apr 2022 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

इंटर अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की फिर से जांच में पता चला कि लचिया मूरत उमा विद्यालय पशुहारी के जमा पांच प्रश्नपत्रों के पैकेटों में एक पैकेट के ज्वाइंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
 

विज्ञापन
UP Board paper leak case FIR against another center administrator and manager in Ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अब तक 48 लोगों की गिरफ्तारी के बाद बेल्थरारोड के एक और केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ उभांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


डीआईओएस की तहरीर पर उभांव थाना में परीक्षा केंद्र सं. 7052 के तहत पशुहारी स्थित मां लचिया मूरत यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक एवं अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मुकदमे में डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बलिया में जमा इंटर अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की फिर से सूक्ष्मता से जांच की गई। इसमें परीक्षा केंद्र सं. 7052 मां लचिया मूरत उमा विद्यालय पशुहारी के जमा पांच प्रश्नपत्रों के पैकेटों में एक पैकेट के ज्वाइंट के साथ छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे ब्लेड से कटकर गोंद से चिपकाया गया है। जांच अधिकारियों ने उक्त परीक्षा केंद्र से प्रयोग किया गया गोंद भी जब्त किया है। मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र से संबंधित स्टॉफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed