फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP board exam result will come today

Ballia News: आज आएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

Mon, 24 Apr 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP board exam result will come today
बलिया। यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तिथि का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने सोमवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक मंगलवार को दिन में 1.30 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट तथा एनआईसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2022-23 में जनपद से एक लाख 59 हजार 65 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 77,307 एवं इंटर में 81,758 विद्यार्थी शामिल हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा की अपेक्षा इस बार करीब 24 हजार परीक्षार्थी ज्यादा रहे। 16 फरवरी से आरंभ हुई बोर्ड परीक्षा चार मार्च तक चलीं और जिले के 168 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से आरंभ होकर 27 मार्च तक चला,जिसमें जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। समय से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार समय से पहले घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed