फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   up block pramukh chunav 2021 election firing in ballia before voting chaos after name of three BDC member kidnapping

ब्लॉक प्रमुख चुनावः बलिया में मतदान से पहले चली गोली, तीन बीडीसी के अपहरण की सूचना से हड़कंप

Sat, 10 Jul 2021 11:40 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 11:40 AM IST
सार

बलिया के सोहांव ब्लॉक से सपा प्रत्याशी भागमनी देवी, निर्दल उषा देवी  और भाजपा से उमेश प्रसाद सिंह भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार को चुनाव का तैयारियां चल रही थी। इस दौरान सुबह नौ बजे लक्ष्मणपुर चट्टी पर गोली चलने और बीडीसी सदस्यों के अपहरण की सूचनाएं आने लगी। 

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election firing in ballia before voting chaos after name of three BDC member kidnapping
सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में एक स्कार्पियो खड़ी मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज मतदान से पहले बलिया जिले के ब्लॉक सोहांव के लक्ष्मणपुर  में  गोली चलने और तीन बीडीसी सदस्यों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर स्कार्पियो को बरामद हुई, लेकिन अपहरण की पुष्टी करने वाला कोई नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 सोहांव ब्लॉक से सपा प्रत्याशी भागमनी देवी पत्नी वंशीधर यादव, निर्दल उषा देवी पत्नी धमेंद्र सिंह और भाजपा से उमेश प्रसाद सिंह पुत्र केशव सिंह भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार को चुनाव का तैयारियां चल रही थी। इस दौरान सुबह नौ बजे लक्ष्मणपुर चट्टी पर गोली चलने और बीडीसी सदस्यों के अपहरण की सूचनाएं आने लगी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में एक स्कार्पियो खड़ी मिली। इसका अगला टायर फटा हुआ था। बताया जा रहा था कि गोली लगने से टायर फटा है। हालांकि इसकी पुष्टी करने वाला कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के बार में भी कोई खुलकर कह नहीं रहा। दबी जुबां में तीन लोगों के अपहरण की बाते सामने आ रही हैं। एसपी ने बताया कि टायर फटी हुई स्कार्पियो बरामद हुई है। अभी किसी के अपहरण की कोई पुष्टी नहीं हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed