फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   up block chief election 2021: Ballia block pramukh chunav police detained woman for cast fake vote

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: बलिया में फर्जी वोट डालने गई महिला पुलिस ने पकड़ी, हुआ हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 08:52 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: चुनाव के दौरान सपा और भाजपा के समर्थक मतदान के दौरान पहुंच गए थे। समर्थक और प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला फर्जी वोट डालने के लिए पहुंच गई।

विज्ञापन
up block chief election 2021: Ballia block pramukh chunav police detained woman for cast fake vote
बेलहरी ब्लॉक परिसर में चल रहे प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान निरीक्षण करते एसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में विकास खंड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी में शनिवार को हुए प्रमुख पद के चुनाव पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का असर दिखा। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तर्ज पर अपने समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुबह 10.30 बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंचा दिया। इससे वोटर की भीड़ लग गई। इसी में यहां भी एक महिला फर्जी वोट डालने के प्रयास में घुस गई। हालांकि पकड़े जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सुबह से ही एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के मतदाताओं को अपनी ओर जोर-जबरजस्ती लाने का प्रयास करते देखे गए। मामला यहां तक आ गया कि एक पक्ष के समर्थक दूसरे पक्ष के मतदाता का प्रमाणपत्र लेने के लिए आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


मारपीट और शोर मचता देख ड्यूटी में लगी फोर्स मौके पर पहुंच गई और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसी दौरान वहीं, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर आए और ब्लॉक परिसर में जाने की कोशिश करने लगे। इसे देख एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान काफी हल्ला मचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई लोगों के कपड़े फट गए। आखिरकार विधायक को पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। चुनाव की समाप्ति तक दोनों पक्ष के कद्दावर नेता डटे रहे। आरओ लोकेश कुमार मिश्रा, मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्रा, क्षेत्राधिकारी राजीव तिवारी, दुबहर थानाध्यक्ष,खंड विकास अधिकारी धनप्राप्त यादव आदि रहे।

हल्दी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि एक महिला फर्जी मतदान करने का असफल प्रयास किया था, वह थाने पर है। मैं विजयी हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए जिला मुख्यालय पर आया हूं। थाने जाने के बाद नाम पता की जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed