फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly Election 2022 PM Modi rally in ballia emotional relationship said I will return debt of this land with interest

UP Chunav 2022: बलिया से भावुक रिश्ता जोड़ गए पीएम मोदी, बोले- ब्याज समेत लौटाऊंगा यहां की धरती का कर्ज

Mon, 28 Feb 2022 04:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 04:22 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बलिया के हैबतपुर में जनसभा की। पीएम ने न सिर्फ विपक्ष पर हमला बोला बल्कि बलिया की जनता को अहसास कराया कि वो उनके हरदम साथ हैं। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 PM Modi rally in ballia emotional relationship  said  I will return  debt of this land with interest
बलिया के हैबतपुर में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पांचवें चरण का चुनाव होने के बाद अब चुनावी संग्राम पूर्वांचल में पहुंच चुका है। रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बलिया में जनसभा की। शहर से सटे हैबतपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने न सिर्फ विपक्ष पर हमला बोला बल्कि जनता को अहसास कराया कि वो उनके साथ हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि बलिया से मेरा एक भावुक रिश्ता ये भी है कि यहीं पर माताओं बहनों की जिंदगी बदलने वाली उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई थी। आज देश में 9 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जो मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, उसकी दिशा यहीं हमारे बलिया ने देश को दिखाई थी। 
विज्ञापन


भोजपुरी में की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री ने कहा कि बलिया ने जो प्यार मुझे दिया है, वो विकास के बाद ब्याज के साथ बलिया की धरती को, आप सब को लौटाऊंगा।  प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत कर बलिया के महापुरुषों और दिग्गजों को नमन कर यहां के लोगों की नब्ज को भी छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम चंद्रशेखर, जयप्रकाश के साथ चिंत्तू पांडेय और हजारी प्रसाद द्विवेदी के नामों के साथ कई समीकरण भी साधे। पीएम मोदी के भाषण के केंद्र में गांव, गरीब और किसान रहे। केंद्र सरकार की योजनाओं को उन्होंने एक-एक कर गिनाया। कहा कि पूर्वांचल समेत प्रदेश में सड़क, अस्पताल, बिजली, विकास के हर काम पर ध्यान दिया जा रहा है। 

विपक्ष पर करारा वार

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। पश्चिम से पूरब तक घोर परिवारवादियों को जनता ने नकार दिया है। यूपी के लोगों ने बता दिया है कि यूपी की गाड़ी जाति-पात की गलियों में अटकने वाली नहीं है। उसने विकास के हाइवे पर रफ्तार भर ली है।

जाति-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रहित का सम्मान और परिवारवाद का विरोध यही बलिया की परिभाषा है। बलिया और पूर्वांचल का यूपी का विकास मेरा कर्तव्य और मेरी प्राथमिकता है। योजनाओं में रोड़े अटकाने वालों से सावधान रहे। घोर परिवारवादियों को फिर पटखनी देनी है। 

कानून व्यवस्था वापस पटरी पर आ रही

UP Assembly Election 2022 PM Modi rally in ballia emotional relationship  said  I will return  debt of this land with interest
बलिया के हैबतपुर में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों ने यूपी की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया था। योगी की सरकार इसे वापस पटरी पर ला रही है। यहां के व्यापारी, कारोबारी भूल नहीं सकते की कैसे उनका पैसा गुंडे-बदमाश छीन कर ले जाते थे। योगी की सरकार में बलिया का व्यापारी सुरक्षित हो रहा है।

बहनों-बेटियों को घर से निकलने में बदमाशों का डर नहीं है। घोर परिवारवादियों ने अपने शासन में सिर्फ अपनी तिजोरी भरी। आपके क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। पांच वर्ष में कई नई सड़कें बनवाई हैं। सड़कों को चौड़ी करने पर तेजी से काम चल रहा है। 

पीएम बोले- बलिया का दर्द मैं समझता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते पांच वर्षों में यहां अनेकों नई सड़कें बनवाई हैं, सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। बलिया के लोगों ने तो बिजली के अभाव में कितना खामियाजा भुगता है, बलिया के इस दर्द को मैं समझता हूं। हमारी सरकार ने बीते पांच वर्षों में यहां अनेकों नई सड़कें बनवाई हैं, सड़कों को चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। बलिया के लोगों ने तो बिजली के अभाव में कितना खामियाजा भुगता है, बलिया के इस दर्द को मैं समझता हूं। 

जो विकास में रोड़े अटकाते हैं उसे मत लाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि बलिया के पांच लाख किसानों को खाते में 700 करोड़ रुपये दिए हैं। गरीबों को पेंशन दे रहे हैं। 60 साल के बाद सभी को 3000 मानसिक पेंशन मिले इसके लिए भी योजना है। इन सारी योजनाओं का लाभ गरीब तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास किया। ये रुकने वाला नहीं है। क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार है। सीधे आप तक पहुंच जाता है। पहले की सरकारें रोड़े अटकाती थी। जो विकास में रोड़े अटकाते हैं उसे मत लाना ।

10 मार्च को रंगों वाली होली मनाएंगे। योजनाओं में नहीं देखते कौन किस जाति का है। सभी को लाभ मिल रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट कोरोना का सरकार और लोग सामना कर रहे हैं। कोई भूखा नहीं रहे इसके लिए मुफ्त राशन दे रहे हैं। यूपी के 15 करोड़ गरीबों को लाभ मिल रहा है। ये घोर परिवारवादी कभी नहीं कर सकते। इन्होंने वैक्सीन पर भी भड़काया। आज ये वैक्सीन जीवन बचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed