फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unopposed election on one head and 52 gram panchayat members

एक प्रधान व 52 ग्राम पंचायत सदस्यों पर निर्विरोध निर्वाचन, 21 को मिलेंगे प्रमाण पत्र

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election on one head and 52 gram panchayat members
बलिया। पंचायतों में रिक्त पदों पर उप चुनाव 20 दिसंबर को होगा। नामांकन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। जिले के दो ग्राम प्रधान व 100 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे। अब तक ग्राम पंचायत सदस्य के 52 पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। उधर, चिलकहर ब्लॉक के नदौली उर्फ पियरिया गांव के ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस लेने से वहां भी प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय है। हालांकि सभी को प्रमाण पत्र 21 दिसंबर को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चिलकहर विकास खंड के ग्रामसभा नदौली उर्फ पियरही के ग्राम प्रधान का उपचुनाव का पर्चा दाखिला ब्लॉक मुख्यालय पर दो दावेदारों ने किया था। मंगलवार को एक दावेदार ने अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे वहां प्रधान पद के लिए रामावती देवी पत्नी योगेंदर यादव का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा। वहीं रामावती देवी को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। उधर, आरओ समरजीत यादव ने बताया कि नदौली उर्फ पियरही गांव से दो नामांकन पत्र भरे गए थे जिसमें एक ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब रामावती देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है जिनका प्रमाण पत्र 21 दिसंबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed