फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   University administration is preparing to conduct classes from 23

23 से कक्षाओं के संचालन की तैयारी में जुटा विवि प्रशासन

Wed, 18 Nov 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
University administration is preparing to conduct classes from 23
बलिया। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 23 नवंबर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के आदेश के बाद से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार संबद्ध महाविद्यालयों को सरकार द्वारा निर्धारित तिथि से कॉलेज खोलने और कक्षाओं के संचालन के दौरान 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश जारी किया है। यह जानकारी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ जैनेंद्र पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 23 नवंबर से कक्षाओं के संचालन को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुपालन की सख्त हिदायत भी जारी की गई है। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश के लिए मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने, कक्षाओं को समय-समय पर सैनिटाइज कराने के अलावा हाथों की साफ -सफाई के लिए कक्षाओं के बाहर पानी और साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षाओं के संचालन के दौरान कालेज प्रशासन को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की भी हिदायत दी गई है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकें। बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप 23 नवंबर से कॉलेजों के संचालन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed