फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unique wedding in Bilia

आए थे लड़की देखने, पसंद आई तो तुरंत किया ये काम, क्षेत्र में हो रही चर्चा

Tue, 29 Oct 2019 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Unique wedding in Bilia
बलिया में अनोखी शादी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। काफी दिनों से शादी की बात चल रही थी, मामला केवल लड़की देखने की बात का फंसा था लेकिन इसके बाद जो हुआ वह लोगों के लिए मिसाल बन गया। अगर इससे सीख लें तो समाज दहेज के अभिशाप से भी मुक्ति पा लेगा। इसके साथ ही समाज में लगातार घट रही लड़कियों की संख्या पर भी अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन


हुआ यूं कि लड़की देखने आए वर पक्ष को लड़की इतनी पसंद आई कि उन्होंने बाकी सभी बातों को दरकिनार करते हुए तत्काल वहीं मंदिर में लड़का-लड़की की शादी करा दी और उसकी विदाई कराकर अपने साथ ले गए। ये हुआ नगर पंचायत चितबड़ागांव के ऐतिहासिक बरईया पोखरे पर दिवाली के अगले दिन 28 अक्तूबर को। इसके बाद क्षेत्र में इस शादी की चर्चा पूरे दिन जारी रही।
विज्ञापन


ऐतिहासिक बरईया पोखरे पर शादी-विवाह के लिए लोग लड़की देखने-दिखाने की रश्म निभाते हैं। 28 अक्तूबर सोमवार को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो ग्राम निवासी राजेंद्र राम अपनी लड़की सीमा को परिजनों के साथ लेकर 10:00 बजे सुबह बरईया पोखरा पहुंचे। यहां गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम- सिधउत निवासी अखिलेश राम अपने पुत्र आजाद कुमार को लेकर लड़की देखने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पसंद होने के बाद वर पक्ष के लोगों ने तत्काल शादी का निर्णय ले लिया। यह सुनकर वधु पक्ष के लोग खुश होने के साथ असमंजस में भी पड़ गए कि तत्काल विवाह की तैयारियां कैसे करें। इसका हल भी वर पक्ष ने ही निकाला और हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में लड़का-लड़की ने एकदूसरे को जयमाल पहनाकर शादी कर ली।


इसके बाद दोनों पक्षों से थानाध्यक्ष की उपस्थिति में सहमति पत्र लिखा गया। इसमें गवाह के तौर पर अखिलेश कुमार, गुड्डू राम, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार एवं दूल्हा आजाद कुमार तथा दुल्हन सीमा भारती का हस्ताक्षर कराया गया। इस पत्र की कॉपी चितबड़ागांव थाना के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह को भी दी गई। इसके बाद वरपक्ष दुल्हन की विदाई कराकर उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed