फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unfortunate to ask for funds back: former minister

निधि की धनराशि वापस मांगना दुर्भाग्यपूर्ण: पूर्व मंत्री

Sat, 25 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate to ask for funds back: former minister
पूर्व मंत्री नारद राय। - फोटो : BALLIA
बलिया। सपा नेता व पूर्व मंत्री नारद राय ने कोरोना से बचाव के लिए विधायक निधि से दी गई सहयोग राशि को कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा वापस लिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यदि विधायक निधि से दी गई धनराशि को स्वास्थ्य विभाग को उसी समय दे दिया गया होता तो अस्पतालों में अब तक संसाधन उपलब्ध हो गया होता और आज यह नौबत नहीं आती। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा पैसा वापस मांगा जाना जनविरोधी कृत्य है। कहा कि वैसे ही जनपद को पहले से उपेक्षित रखा गया है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि मार्च महीने में ही जनप्रतिनिधियों ने धनराशि अवमुक्त करने की सिफारिश कर दी थी तो अबतक किस मजबूरी में प्रस्तावित मशीनों और उपकरणों की खरीदारी नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ऐसा कार्य न करें कि जनपद स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो जाए। साथ ही अपील की कि जिस कार्य के लिए आप सबने प्रस्ताव दिया है, उसे संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कराएं, यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनपद कोरोना जैसी महामारी में भगवान भरोसे रह जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विधायक निधि को केंद्रित करने का काम न करें, यदि प्रदेश के विकास के लिए सरकार अपना बजट बनाती है तो कम पड़ने पर विधानसभा में अनुपूरक बजट भी पास कराती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed