फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Undeterred despite losing both legs, he reached Balkhandi Dham from Chhattisgarh.

Ballia News: दोनों पैर गंवाने के बाद भी हौसला छत्तीसगढ़ से पहुंचे बालखंडी धाम

Sun, 14 Jun 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Undeterred despite losing both legs, he reached Balkhandi Dham from Chhattisgarh.
बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे ​शिवपुराण की कथा सुनने के लिए छत्तीसगढ़ से आए दिव्यांग
बांसडीहरोड। आस्था और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ निवासी दिव्यांग लोकनाथ देशमुख बाबा बालखंडी नाथ धाम दिउली में रुद्र महायज्ञ में शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे। उनके दोनों पैर नहीं हैं। उनकी आस्था देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
विज्ञापन

लोकनाथ देशमुख ने बताया कि एक रेल दुर्घटना में उनके दोनों पैर कट गए थे। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद भगवान शिव और कथा के प्रति उनकी आस्था कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा बालखंडी नाथ की कृपा और भगवान शिव के आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

अपनी बैरिंग युक्त विशेष गाड़ी के सहारे दोनों हाथों से जमीन पर धक्का देकर कथा पंडाल तक पहुंचे। लोकनाथ देशमुख ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और 80 प्रतिशत दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र भी उनके पास है। इसके बावजूद अब तक उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें मात्र 200 रुपये मासिक पेंशन मिलती है, जिससे जीवनयापन में काफी कठिनाई होती है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार या समाजसेवी संगठन उनकी मदद करेंगे और उन्हें एक इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें आशा है कि कथा सुनने आए किसी जनप्रतिनिधि, मंत्री या सामाजिक कार्यकर्ता का ध्यान उनकी ओर जाएगा और उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed