{"_id":"570bd77b4f1c1bf0424a6af2","slug":"under-the-27-per-cent-reservation-machination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचक्र के तहत 27 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुचक्र के तहत 27 फीसदी आरक्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांधी इंटर कालेज में जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के 70 सालों बाद पिछड़ी जातियों की अनदेखी की जा रही है। मंडल कमीशन के अनुसार भारत देश में 54 प्रतिशत रहने वाली पिछड़ी जातियों को मात्र 27 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें विकास से वंचित रखा जा रहा है। यह बातें जन अधिकार मंच के तत्वाधान में गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं।
कहा कि पिछड़ी जातियों के बल पर पार्टियां सत्ता पातीं हैं और उसके बाद में सब कुछ भूल जाती हैं। मैंने जब इन जातियों के विकास की बात कहना शुरू किया तो मुझे साजिशन जेल भेजवा दिया। लेकिन इन जातियों को अधिकार दिलाने का बीड़ा जो मैंने उठाया है, उसे हरहाल में पूरा करूंगा। कहा कि हमें अब समझना होगा कि हमारी मांगें सरकार पूरी कर सकती हैं, जिसे हम अपना वोट देकर राजा बना देते हैं। लेकिन लोकतंत्र राजशाही नहीं है और पंाच साल पर हमें यह अधिकार पुन: मिलता है। हमें ऐसे लोगों की अब सरकार बनानी है जो हमारी मांगें पूरी करें।
इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष शारदानंद कुशवाहा ने चांदी का मुकुट तथा तलवार भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, रणजीत कुमार कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, राज कुमार मौर्या, अवध बिहारी वर्मा, अरविंद वर्मा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शारदा नन्द कुशवाहा तथा संचालन रणजीत कुमार कुशवाहा ने किया।