फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled DCM trampled nine people, two including a teenager died

Ballia News: बेकाबू डीसीएम ने नौ को रौंदा, किशोर सहित दो की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM trampled nine people, two including a teenager died
नरहीं। सागरपाली- बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार की देर शाम अनियंत्रित डीसीएम ने तीन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार भागते समय पुलिस ने उसे करंजा बाबा तर पकड़ा लिया। इस दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए और किशोर सहित दो की मौत हो गई। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सागरपाली- थम्हनपुरा - बैरिया मार्ग से भरौली की तरफ जा रहे डीसीएम अजोरपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे से गुजर रहे बिट्टू चावर 24 वर्ष, मनु गोंड 19 वर्ष, सर्वदेव गुप्ता 65 वर्ष को टक्कर मार दिया। खुद को बचाने के लिए डीसीएम चालक और बेकाबू हो गया और तेज गति से भागते हुए कोट अंजोरपुर में गुलशन 13 वर्ष, निशांत स्वरूप 25 वर्ष, मनु कुमार 19 वर्ष को रौंदते हुए निकल गया। फिर बैरिया में एन एच 31 पर आने के बाद भाग रहा था। ग्रामीणों द्वारा पीछा किया जा रहा था कि करंजा बाबा तर शाहपुर बभनौली निवासी अखिलेश यादव 25 वर्ष हृदय नारायण यादव 35 वर्ष व करंजा बाबा तर निवासी रामदुलारी देवी 30 वर्ष को भी डीसीएम ने टक्कर मार दिया। ग्रामीणों ने डीसीएम को पकड़ लिया। बाबा तर के घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि कोट अंजोरपुर के घायल सीधे जिला चिकित्सालय चलें गये। जहां मनु कुमार व गुलशन कुमार की इलाज के दौरान के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नरही पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed