फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled DCM collided with shops and hit a drain, two injured

Ballia News: अनियंत्रित डीसीएम दुुकानों को टक्कर मारते हुए नाले से टकराई, दो घायल

Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM collided with shops and hit a drain, two injured
बेल्थरारोड कस्बा में रविवार की रात अनियंत्रित ट्रक के टक्कर से क्षतिग्रस्त दुकानों को दुरुस्त क - फोटो : mathura
बेल्थरारोड। रेलवे चौराहा पर रविवार की देर शाम अनियंत्रित डीसीएम पटरी किनारे बनी लिट्टी-चोखा की दुकानों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। दो ठेलाें को रौंद दिया और सीधे नाले से जा टकराई।
विज्ञापन

आसपास के लोग जान बचाकर भागे। हादसे में प्रिंस कुमार (25) और सूर्य नारायण (45) निवासी बांसपार नागोराव डीसीएम के नीचे दबने से घायल हो गए।
एक पैर टूट गया, दूसरे के पैर में गहरी चोट आई है।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीयर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला एवं चौकी इंचार्ज मुकेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले में फंसी डीसीएम को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed