{"_id":"670631d3faef46f87f0aa5c7","slug":"uncontrolled-bolero-car-ran-over-an-old-man-causing-his-death-family-demanded-justice-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: अनियंत्रित बोलेरो कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: अनियंत्रित बोलेरो कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत, परिजनों ने की न्याय की मांग
Wed, 09 Oct 2024 01:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:03 PM IST
सार
बलिया के मनियर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर दक्षिण गांव में चार काट रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। घटना में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बलिया में बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल की ओर जाते लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया स्थित मनियर थाना के रामपुर दक्षिण में पशुओं के लिए खेत में चारा काट रहे वृद्ध को अंयत्रित बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने क बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रामपुर दक्षिण निवासी सिंहासन यादव 65 वर्ष बुधवार को सुबह करीब 9 बजे अपने पशुओं के खाने के लिए खेत में चारा काट रहे थे। इसी बीच खेत के पास खेल के मैदान में कोई व्यति बोलेरो चालाना सीख रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच बोलेरो अनियंत्रित ने खेत में चारा काट रहे वृद्ध को रौदते हुए आगे बढ़ गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आद ही कुछ कहा जा सकता है।