फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncle's nephew accused of cheating, lawsuit

Ballia News: चाचा भतीजे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, मुकदमा

Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uncle's nephew accused of cheating, lawsuit
बलिया। सदर कोतवाली के चौक सिनेमा रोड निवासी शबनम पत्नी मंजूर आलम ने कटरा को हड़पने के लिए चाचा भतीजे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सलीम अंसारी, मो. आलम निवासी घुरहू नारायन के छपरा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शबनम ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि पति मंजूर आलम के नाम से कटरा चौक सिनेमा रोड पर कटरा स्थित है। कटरे के नीचे किराये के रूप में मोहम्मद सलीम अंसारी व उसके चाचा मोहम्मद आलम ने दुकान की है। दोनों चाचा भतीजा ने छल लिया। पुत्री के साथ मोहम्मद सलीम अंसारी ने निकाह कर लिया। पुत्री फरीदा परवीन को कुछ दिन तक ठीक से रखा। इसके बाद कटरे को हड़पने के लिए पुत्री को मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बार-बार दोनों सलीम अंसारी नाम पर कटरे को वसीयत कराने का दबाव बनाने लगे। उसे नशे का इंजेक्शन लगाया। फरीदा परवीन की दिमागी हालत व शरीर काफी कमजोर हो गई।
विज्ञापन

सलीम अंसारी ने अपने नाम से बिजली कनेक्शन लेकर इसी आधार पर यूनियन बैंक से ऋण भी ले लिया है। तथा प्रार्थिनी के पति का फर्जी हस्ताक्षर करके किराये के संबंध में शपथ पत्र भी तैयार करके किरायानामा तैयार करने का आरोप लगाया। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed