{"_id":"66caebda8aa239d1e206b47c","slug":"uncle-raped-a-teenager-entered-the-room-in-ballia-showed-brutality-stuffing-cloth-her-mouth-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, छत के रास्ते कमरे में घुसा; मुंह में कपड़ा ठूस कर दिखाई हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, छत के रास्ते कमरे में घुसा; मुंह में कपड़ा ठूस कर दिखाई हैवानियत
Sun, 25 Aug 2024 02:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:01 PM IST
सार
Ballia News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही बलिया के कोतवाली क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चाची की तहरीर पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सगे चाचा द्वारा मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूस कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की चाची की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी की चाची ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 23 अगस्त की रात्रि करीब एक बजे चाचा छत के सहारे घर में घुस गया। कमरे में पांच अन्य छोटे भाई-बहनों के साथ सो रही किशोरी के साथ जबरदस्ती मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी के माता-पिता काम के सिलसिले में गुजरात के राजकोट में रहते हैं। दुष्कर्म के बाद किशोरी बेहोश हो गई थी। होश आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात को अपनी चाची को बताया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही पीड़िता के घरवालों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद कोतवाली पहुंचे एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी का चालान न्यायालय किया जा रहा है।