फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncle and nephew drowned while bathing in Saryu river in ballia

बलिया में दर्दनाक हादसा: सरयू नदी में नहाते समय डूबने से चाचा- भतीजे की मौत, मेला देखने गोरखपुर से आए थे

Tue, 01 Apr 2025 10:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Apr 2025 10:03 AM IST
सार

Ballia News : बलिया जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मनियर क्षेत्र के नौवका बाबा के मेले में आए चाचा- भतीजे सरयू नदी में नहाते समय डूब गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Uncle and nephew drowned while bathing in Saryu river in ballia
सरयू नदी में चाचा- भतीजे के डूबने की सूचना पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन मठिया घाट पर मंगलवार सुबह नहाते समय चाचा- भतीजा गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी। घंटों की तलाश के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बिलखती हुई मां को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।  

विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला
क्षेत्र के नौवका बाबा के मेले में गोरखपुर से एक बस में सवार होकर श्रद्धालु आए थे। इसमें गोरखपुर थाना थाना क्षेत्र के चौरी चौरा के ग्राम खास डुमरी बसंत टोला निवासी भीम पटेल (30) पुत्र रामआग्रह पटेल व उनका भतीजा बीरु पटेल (15) पुत्र गोविंद पटेल आए हुए थे। 
विज्ञापन


दोनों मंगलवार की सुबह रिगवन घाट पर सरयू नदी के किनारे परिजनों के साथ नहाने गए। इस दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने लगे। लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं वीरू की मां सुनी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed