फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncle and nephew climbed a mobile tower.

Ballia News: मोबाइल टावर पर चढ़े चाचा और भतीजा

Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew climbed a mobile tower.
वि​भिन्न मांगों को लेकर नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव ​स्थित टावर पर चढ़े चाचा-भतीजा। वीडि
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर-नरही स्थित शिव मंदिर के पास रविवार सुबह चाचा-भतीजे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों ने आत्महत्या की चेतावनी दी। उनके पास पेट्रोल का डिब्बा होने की जानकारी से पुलिस और प्रशासन सकते में आ गया। थाना प्रभारी के समझाने पर दोनों शाम छह बजे नीचे उतरे।
विज्ञापन

भीमपुरा नंबर-दो निवासी भतीजे पंकज कुमार और चाचा बाबूराम (पुत्र छोटेलाल) ने आरोप लगाया कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बलिया को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी करने का आरोप लगा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

टावर पर चढ़े दोनों युवक जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और बीएसए को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही नगरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार रसड़ा अभिषेक सिंह और खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु सिंह ने दोनों को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक अपनी मांग पर कायम रहे। इसके बाद नगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने काफी देर तक दोनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याएं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भेज दी गई हैं। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद दोनों शाम करीब छह बजे टावर से नीचे उतर आए। पुलिस ने दोनों को फिलहाल छोड़ दिया।

वहीं बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चाचा-भतीजे ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है। शिकायतों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed