फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unbalanced bike falls, mother dies, son Gambhir

असंतुलित होकर गिरी बाइक, मां की मौत, पुत्र गंभीर

Tue, 22 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Unbalanced bike falls, mother dies, son Gambhir
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर मनियर मार्ग पर सीसोटार चट्टी के समीप मंगलवार की शाम बाइक के सामने अचानक जानवर आ जाने से महिला व उसका पुत्र बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पुत्र का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी सुनील कुमार (20) पुत्र मुन्ना गोंड अपनी मां गीता देवी (50) को लेकर बाइक से बहदुरा किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। मंगलवार की शाम वह मां को लेकर वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था अभी वह सीसोटार चट्टी के समीप पहुंचा था कि बाइक के सामने अचानक जानवर के आ जान से वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। इससे वह और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायलों सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र सुनील का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed