फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths died, four injured in collision between two bikes

Ballia News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, four injured in collision between two bikes
रसड़ा। लखनऊ मार्ग स्थित गढि़या रेलवे क्रासिंग के समीप होली के दिन बुधवार की शाम सड़क हादसे में जयप्रकाश सिंह एवं दीपू गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20) गांव के साथी जीतेश शर्मा (17) के साथ बाइक से घर आ रहे थे। सरइया थाना कोतवाली गाजीपुर निवासी जय प्रकाश सिंह (40) अपने सहयोगी सादियाबाद गाजीपुर निवासी बबलू कुमार (26 ) के साथ बाइक से रसड़ा की तरफ से जा रहे थे । मऊ- रसड़ा के गढि़या रेलवे क्राॅसिंग के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दीपू गुप्ता व जीतेश शर्मा और दूसरी बाइक पर सवार जय प्रकाश सिंह व बबलू कुमार घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस व 108 एंबुलेंस पहुंची। घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जयप्रकाश एवं दीपू को मृत घोषित कर दिया। बबलू एवं जितेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल योगेंद्र बहादुर ने कहा पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। मरने वाले दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed