{"_id":"66151b3bac16dcb380051aae","slug":"two-youths-died-by-drowning-in-river-while-taking-selfies-in-ballia-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बनी सेल्फी: फोटो लेते समय नदी के गहरे पानी में डूबने लगा युवक, बचाने के लिए कूदा साथी; दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बनी सेल्फी: फोटो लेते समय नदी के गहरे पानी में डूबने लगा युवक, बचाने के लिए कूदा साथी; दोनों की मौत
Tue, 09 Apr 2024 04:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:11 PM IST
सार
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के थह्मनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार को डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। नदी में उतरकर एक युवक सेल्फी ले रहा था, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथी भी कूद गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सेल्फी लेना युवकों के लिए काल बन गया। फेफना थाना क्षेत्र के थह्मनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार दोपहर सेल्फी लेने के दौरान दो युवक डूब गए। सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष गजानन चौबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी दानिश (22) पुत्र रियाज अहमद और वारिश अली उर्फ गोलू (23) पुत्र शेर अली निवासी बहेरी मंगलवार की दोपहर फेफना थाना क्षेत्र के थह्मनपुरा गांव के सामने टोंस नदी पहुंचे। एक दोस्त टोंस नदी के पानी में उतरकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा।
विज्ञापन
सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बचाने के लिए उसका दूसरा दोस्त भी पानी में कूद गया। दोनों युवक नदी में डूब गए। आसपास के लोग यह देख मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फेफना पुलिस एवं काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बहुत देर तक छानबीन के बाद दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया।