{"_id":"602ea97b8ebc3ee92f19f49f","slug":"two-youths-die-due-to-current-one-serious-ballia-news-vns5754649193","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो युवकों क मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो युवकों क मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के मड़हा में मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत करेंट से दो युवको?
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। सुल्तानपुर गांव के पलानी मौजा में बृहस्पतिवार की शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे गाड़ी में करंट उतरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।
पलानी गांव के युवक मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए डीजे की धुन पर नाचते गाते जा रहे थे। पिकअप पर लगे डीजे पर बैठे युवक रास्ते से बिजली तारों को हटाते जा रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की करंट की चपेट में आने से बेदुआ मोहल्ला निवासी व डीजे संचालक जीतू कनौजिया (19), करीमन राधे मोहन राम (20) व बंटी मिश्रा (21) झुलस गए। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने करीमन व बंटी को मृत घोषित कर दिया। जीतू कनौजिया की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। साथी युवक दोनों मृतकों के शव को अपने साथ लेते गए। उधर, मौके पर पहुंचे सीओ एवं कोतवाल नागेश उपाध्याय ने घटना की जानकारी ली।
विद्युत विभाग की लापरवाही से गई युवकों की जान
रसड़ा। बताया जाता है कि विद्युत तार इतना नीचे था की डीजे पर बैठे युवक द्वारा तार को हाथ से हटाया जा रहा था। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। संयोग ही था कि और लोग झुलसने से बच गए। जबकि ग्रामीण इस लटकते तार को ठीक करने के लिये कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं गई।