फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths arrested with firearms and cartridges

तमंचा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with firearms and cartridges
हल्दी/रेवती। पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति कृपालपुर मोड़ पर तमंचे के साथ खड़ा है। पुलिस के वहां पहुंचने पर खड़ा युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संतोष उपाध्याय निवासी कृपालपुर थाना हल्दी बताया। तलाशी के दौरान एक 12 बोर का कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि संतोष बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में 2001 में हत्या किया था और 19 साल बाद जेल से छूट कर आया था। रेवती पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पाडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक युवक तमंचे के साथ श्रीनगर नई बस्ती टीएस बन्धा मार्ग अस्पताल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो युवक भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनीष निवासी गांव नरायणगढ़ थाना रेवती बताया। पुलिस द्वारा तालाशी लिए जाने पर मनीष के पास से 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed