फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two years later, 227 couples tied the knot in a mass wedding ceremony, verified through biometrics.

Ballia News: दो साल बाद सामूहिक विवाह, बायोमेट्रिक से किया सत्यापन, 227 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 01 Feb 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two years later, 227 couples tied the knot in a mass wedding ceremony, verified through biometrics.
नगर के टाउन पालिटे​क्निक स्कूल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधु को आशी
बलिया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड शनिवार को पूरे दिन गुलजार रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 227 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और फेरे लिए। इसमें एक अल्पसंख्यक वर्ग का जोड़ा भी शामिल रहा।
विज्ञापन

वहीं, सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से शाम तक 100 जोड़ों को ही प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ऐसे में जोड़ों के आंकड़ों को लेकर संदेह बना रहा। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

227 जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कर विवाह कराया गया। इनमें 225 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह संपन्न हुआ। हालांकि प्रशासन के आंकड़ों को लेकर जोड़ों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। क्योंकि मुस्लिम वर्ग के पांच जोड़ों ने निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। शादी के मंडप में मात्र एक ही जोड़ा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़े को एक लाख की धनराशि प्रदान की गई है। जिसे पांच विभिन्न मदों में खर्च किया जा रहा है।
इसमें 60 हजार की धनराशि वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जा रही है।

विवाह उपहार के रूप में कुल 24 प्रकार की सामग्री दी जा रही है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, सुनीता श्रीवास्तव, डीडीओ आनंद प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ त्रिभुवन, जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed