फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two women fell while boarding the train, died

Ballia News: ट्रेन से चढ़ने के दौरान दो महिलाएं गिरीं, मौत

Fri, 15 Nov 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two women fell while boarding the train, died
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जाते समय सहतवार स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दो महिलाएं गिर गईं। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सहतवार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट जाने वाली महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जुटी थी। बाबा के डेरा निवासी सुमन राजभर (45) और हथौंज निवासी ममता देवी (35) अन्य महिलाओं के साथ ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। सुमन के पति लक्ष्मण राजभर ने बताया कि महिलाएं सहतवार रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रही थीं, स्टेशन के पास पहुंचते ही छपरा की तरफ से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। अंतिम डिब्बे में चढ़ने की कोशिश के दौरान धक्का मुक्की होने पर सुमन व ममता नीचे गिर पड़ीं। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ममता देवी अपने मायके सहतवार आई थीं। अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने जा रही थीं। लालमुनि देवी (58) पत्नी स्व. शत्रुघ्न भी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनाें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया कि सुबह ट्रेन पर चढ़ने के दौरान दो महिलाएं गिरकर घायल हो गईं। उनकी मौत हो गई।

नहाते समय डूबने से बच्ची की मौत, दो युवक बचे

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर नहाने के दौरान डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दो लोगों को डूबने से बचा लिया गया।
शहर से शिवरामपुर घाट पर गंगा में सुबह 10 बजे पांच वर्षीय बच्ची मिली। बिचलाघाट के आरक्षी सुभाष यादव ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

फेफना थाना के पांडेयपुर मिश्र गांव से मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। बांसडीह कोतवाली के देवड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय अनुज कुमार भी इसमें थे। अनुज खोरीपाकर घाट पर नहाते समय डूबने लगा। शोर सुनकर पिपरा गांव निवासी ऋषि यादव ने अनुज को बचा लिया। तब तक पुलिस व स्थानीय नाविक भी पहुंच गए और दोनों को बाहर निकाला। ऋषि की बहादुरी की सभी ने तारीफ की। थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि डूब रहे युवक को एक युवक और जवानों की मुस्तैदी से बचा लिया गया। दया छपरा: बैरिया थाना के दया छपरा, नवरंगा गंगा घाट पर जगदेवा के पांडेपुर निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय (22) गंगा नहाते समय चकोह में पड़ कर डूबने लगा। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। ज्ञान प्रकाश को पुलिसकर्मियों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed