फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two vicious thieves arrested with stolen Mahindra Gypsy and DI Jeep

चोरी की महिंद्रा जिप्सी व डीआई जीप संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves arrested with stolen Mahindra Gypsy and DI Jeep
बलिया। फेफना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को पियरिया तिराहा के पास चोरी की गाड़ियों का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद फरोक्त करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्तों के पास से चोरी की महिंद्रा जिप्सी व महिंद्रा डीआई जीप बरामद की गई जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता मनोज कुमार यादव पुत्र अंगद यादव निवासी पियरिया थाना फेफना तथा अमरनाथ राय पुत्र शिव कुमार राय निवासी पियरिया थाना फेफना बताया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूत्र फेफना थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिंद्रा जिप्सी की कीमत करीब पांच लाख तथा महिंद्रा डीआई जीप की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कां दयानन्द यादव, कां प्रदीप सोनकर, कां दिनेश कुमार, कां. लवकेश मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed