फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two trains will not run this week

इस हफ्ते नहीं चलेंगी दो ट्रेनें

Tue, 28 Mar 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 28 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर रेल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। बलिया-छपरा रेल मार्ग पर चलने वाली दो ट्रेनें तीन अप्रैल तक नहीं चलेंगी। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा के लिए उक्त ट्रेनों पर रिजर्वेशन कराए लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर दोहरीकरण के चलते 28 मार्च से तीन अप्रैल तक हरिहरनाथ और सद्भावना एक्सप्रेस अप एवं डाउन को निरस्त किया गया है।       स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोहरीकरण के कारण सोमवार और गुरुवार को 11.53 मिनट पर आने वाले हरिहरनाथ एक्सप्रेस तथा गुरुवार, शुक्रवार और सोमवार को 7.50 मिनट पर आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त की गई है।
विज्ञापन



 यह सिलसिला आज से शुरू होकर अगले तीन अप्रैल तक जारी रहेगा। अचानक ट्रेनों के निरस्त वह भी नवरात्र के समय हो जाने पर यात्रियों को घोर असुविधा महसूस होने लगी है। क्योंकि दोनों ट्रेनों में एक राजधानी दूसरा जयनगर को जोड़ता है। लोग ट्रेन से इस समय दूर-दूर तक जाकर मां दुर्गा के मंदिरों का दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में ट्रेनों के निरस्त हो जाने से उनके सामने घोर कठिनाई हैं, वहीं जो लोग एडवांस में टिकट बुक कराए थे, उनके लिए भी संकट उत्पन्न हो गया है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे ट्रेनों में आरक्षण की तलाश शुरू कर दिए हैं। त्योहार के चलते ट्रेनों में सीटों को लेकर दबाव चल रहा था। उक्त दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed