फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two top ten criminals arrested

टॉप टेन के दो अपराधी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two top ten criminals arrested
बैरिया। पुलिस ने टॉप 10 के दो अपराधियों को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचा व छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों को संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की टॉप टेन अपराधी रमाकांत यादव उर्फ बंडा निवासी बैरिया तथा सत्येंद्र यादव उर्फ प्रिंस यादव निवासी मधुबनी किसी अपराध को अंजाम देने की तैयारी में है और वह लोग इस समय बीबी टोला के पास हैं। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेमनपुर मंतोष सिंह व बैरिया चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह बीबी टोला मोड़ पर पहुंचकर चेकिंग करने लगे। तभी सूचना मिली कि दोनों इस समय चकिया मोड़ पर हैं। मैं खुद फोर्स के साथ चकिया मोड़ पर पहुंच गया और अपने सहयोगी गिरजेश सिंह व मंतोष सिंह को मय फोर्स चकिया मोड़ पर बुला लिया। तभी दोनों बदमाश सामने से आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर तलाशी ली गई। दोनों के पास से एक एक तमंचा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों का नाम पता उनके पास के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों से हुई। बताया कि पकड़े गए दोनों के विरुद्ध कई थानों में गंभीर अपराधों के मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed