{"_id":"6a383cb7bd76929f70053108","slug":"two-thousand-people-struck-a-balance-between-strength-and-peace-by-performing-surya-namaskar-at-the-police-lines-ballia-news-c-190-1-bal1002-166807-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार कर दो हजार लोगों ने शक्ति और शांति का साधा संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार कर दो हजार लोगों ने शक्ति और शांति का साधा संतुलन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में योगाभ्यास करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साथ में जिला
बलिया। जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास प्राणायाम और सूर्यनमस्कार संग कई आसन किए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह संग जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसकी परंपरा आदियोगी भगवान शिव के समय से चली आ रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, स्मरण शक्ति और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी प्रसारित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार, नोडल अधिकारी सहायक सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, जनेश्वर मिश्र पार्क में जिला गंगा समिति, मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में योगा फाॅर हेल्थ अगेन थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने योग कराया।
मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी पृथ्वीराज केएसबी. ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा, सुमित कुमार आदि मौजूद थे। जनेश्वर मिश्र पार्क परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान शलभ उपाध्याय, वर्धन पाठक, गुप्तेश्वर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
15 बच्चों को किया गया सम्मानित:
विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों द्वारा लेखन, रंगोली एवं योगाभ्यास प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को परिवहन मंत्री ने प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। जेएनसीयू में योग दिवस का आयोजन: बलिया । जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि योग स्वस्थ तन और मन के साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी देता है। योग तभी लाभकारी होगा, जब इसे नियमित किया जाए। संचालन डॉ. प्रमोद शंकर एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एस एल. पाल ने किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. संध्या रहीं। इस मौके पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विनीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
ग्रामीण क्षेेत्रों में योग की रही धूम, धार्मिक स्थलों पर भी हुआ आयोजन:
नरही। ग्रामीण क्षेेत्रों में भी योग अभ्यास किया गया। नरही में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोहांव के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर एक के परिसर में योग अभ्यास किया गया। योग गुरु बृजेश राय एवं अखिलेश यादव ने योग कराया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दैनिक जीवन में नियमित योग को अपनाने की अपील की। इस मौके पर चेयरमैन अमरजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी, भरत राय, अंजनी राय, सूर्यदेव राय, विनोद सिंह, विनय राय, अनूप राय आदि मौजूद थे। संचालन नीरज राय ने किया। सहतवार में श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय सिंह, रवि कुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता आदि मौजूद थे। चिलकहर ब्लॉक सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विकास खंड परिसर में खंड विकास अधिकारी विनोद बिंद के नेतृत्व में योग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एडीओ एजी संतोष यादव, एपीओ कामेश्वर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मनबोध सिंह आदि मौजूद थे। बाबा मथुरा दास सीताराम महाविद्यालय परिसर में भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर शशिकांत सिंह, शिवनारायण वर्मा, सत्येंद्र सिंह, पंचदेव ठाकुर आदि मौजूद थे।