फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two students were caught giving exams instead of others, 10 copycats were found

Ballia News: दूसरे की जगह परीक्षा देते दो छात्र पकड़ाए, 10 नकलची मिले

Fri, 24 Feb 2023 07:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Fri, 24 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Two students were caught giving exams instead of others, 10 copycats were found
हाईस्कूल कृषि में और इंटर अंग्रेजी परीक्षा में 12004 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया/लालगंज/रेवती/रसड़ा। रेवती इंटर कालेज रेवती में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक छात्र, जबकि महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा में एक छात्र को पकड़ा गया। छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को हाईस्कूल कृषि व इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल के जहां नामांकित 19 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 12004 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट अंग्रेसी की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सुबह से ही सक्रिय रहा। माहात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के परीक्षा के दौरान शुक्रवार के दूसरी पाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा दे रहे युवक को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़कर दोकटी पुलिस को सौंप दिया ।केंद्र व्यवस्थापक के तहरीर पर दोकटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार युवक कमरा नम्बर दो में परीक्षा दे रहे था। शंका होने पर जांच की गई तो उक्त युवक पकड़ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेवती इंटर कालेज रेवती केन्द्र पर इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया। परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापक बालेश्वर सिंह द्वारा इस संबंध में उसके विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। उधर, रसड़ा में प्रशासनिक हनक का नतीजा यह रहा कि रसड़ा क्षेत्र के छह विद्यालयों में 518 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा में 547 परीक्षार्थियों में 24 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सिद्धिकिया इंटर कालेज कोटवारी में 545 में 108, श्रीमती फुलेहरा स्मारक बालिका इंटर कालेज में 520 में 99, बाबू लघु माध्यमिक विद्यालय छितौनी में 265 में 59, निर्मल बाबा इंटर कालेज राघोपुर में 352 में 75, परशुराम इंटर कालेज पकवाइनार में 201 में 33, महर्षि बाबा गालूदास इंटर कालेज शाहमुहम्मदपुर में 712 में 120 ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी चक्रमण करते देखे गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed