फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two sons work in a foreign country, mother's body found in the room

Ballia News: दो बेटे गैर प्रांत में करते हैं नौकरी, कमरे में मिला मां का शव

Tue, 29 Oct 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two sons work in a foreign country, mother's body found in the room
चिलकहर। गड़वार थाना के बिशनपुरा गांव में वृद्ध महिला का शव कमरे में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर मौके से साक्ष्य जुटाए। मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी 62 वर्षीय गीता देवी वर्ष अपने मकान में अकेले रहती थीं। उनके दो पुत्र दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रत्येक दिन की तरह महिला सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थीं। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बाहर से आवाज लगाने लगे, उसके बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों संग दरवाजा तोड़वाया, अंदर देखा तो महिला मृत पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों बेटे को फोन कर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed