{"_id":"628536f48e9e3342593f63ed","slug":"two-sides-clashed-over-bike-removal-11-injured-ballia-news-vns654254128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही। भरौली गांव में मंगलवार की रात रास्ते से बाइक हटाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 11 लोग जख्मी हुए हैं। मारपीट की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक युवक स्कार्पियो से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी थी। उसने बाइक को हटाने की बात पर दूसरे पक्ष से कहासुनी होने लगी। विवाद के दौरान दोनों तरफ के लोग मौके पर जुट गए। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर चलाए गए। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक पक्ष के मुहम्मद अली (32), रहीम (31), अमजद (29), करीम (26), कमाल (28) तथा दूसरे पक्ष के मोनू उर्फ प्रेम पियूष (23), कालीचरण (36), गोविंद चौधरी (45), सोनू (26), अरुण (23), अरविंद (50) घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर रात में ही नरही, चितबड़ागांव, फेफना थाना सहित सीओ सदर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर भरौली गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।