फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two sailors arrested for operating a boat without permission

Ballia News: दो नाविक बिना अनुमति नाव चलाने में गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two sailors arrested for operating a boat without permission
बलिया। माल्देपुर नाव हादसे के दूसरे दिन पुलिस ने दो नाविकों को बिना अनुमति नाव चलाने और अधिक सवारी लोड करने के मामले में गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया है। पकड़े गए नाविक का नाम मुनजी साहनी निवासी माल्देपुर और रामदयाल साहनी निवासी हैबतपुर हैं।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जांच के बाद लापरवाही तय करने की बात कही थी, जो हवाहवाई साबित हुई। घटना के 36 घंटे बाद भी नाव हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन अपनी गर्दन बचाने के लिए नाविकों पर कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने का काम किया है। प्रशासन के सामने यह बड़ा सवाल है कि आखिर किस जांच के आधार पर नाविकों की लापरवाही पुलिस ने तयकर कार्रवाई कर दी?
विज्ञापन

माल्देपुर घाट पर सुरक्षा को लेकर उपनिरीक्षक व चार जवान तैनात थे। उनके सामने नाविक नावों पर ज्यादा लोगों को बैठाते रहे और वह मूकदर्शक बने रहे। घाट पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार नाविकों के मना करने के बावजूद जबरदस्ती परिवार के सात आठ सदस्यों के साथ बैठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed