{"_id":"61b2458a94079808ff3e2d8d","slug":"two-roads-will-be-improved-with-five-crores-cc-road-will-be-built-ballia-news-vns6270287172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से दो सड़कें संवरेंगी, बनेगा सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से दो सड़कें संवरेंगी, बनेगा सीसी रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये की लागत से झाड़ू बाबा के स्थान से गोपालनगर तक तीन किमी व रामबालक बाबा के स्थान से दुर्जनपुर तक तीन किमी जर्जर सड़क का कायाकल्प होगा। इस मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा। दोनों सड़कों के लिए शासन से धन स्वीकृत होने के बाद स्वीकृत धन का 10 प्रतिशत धनराशि लोकनिर्माण विभाग के खाते में पहुंच गया है। लोकनिर्माण विभाग की माने तो इसी माह दोनों सड़कों के सीसी सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। टेंडर होने के तत्काल बाद सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें कि दुर्जनपुर से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन दुर्जनपुर-रामबालक बाबा स्थान मार्ग से होता है। इस मार्ग पर दो पहिया से लेकर चार पहिया व बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। इस सड़क के अत्यंत जर्जर व गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही हाल झाड़ू बाबा स्थान से गोपालनगर मार्ग का भी है। इस जर्जर सड़क पर आवागमन में आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उक्त सड़कों के निर्माण के लिए लोग कई बार आवाज उठा चुके हैं। ग्रामीणों की मांग पर उक्त दोनों सड़कों का सीसी निर्माण के लिए शासन ने ढाई-ढाई करोड़ कुल पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष शुक्ला ने बताया कि झाड़ू बाबा स्थान से गोपालनगर व रामबालक बाबा आश्रम के पास से दुर्जनपुर तक दोनों सड़कों का सीसी निर्माण कराया जाएगा। कुल पांच करोड़ रुपये की लागत से दोनों मार्गोँ का निर्माण किया जाएगा। कुल लागत का 10 प्रतिशत धन मिल गया है। इसी महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।