{"_id":"614b5bf08ebc3e02641ad819","slug":"two-real-brothers-raped-a-seven-year-old-girl-case-registered-ballia-news-vns6131141138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों ने सात वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों ने सात वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम सात वर्षीय बालिका से पड़ोस के दो सगे भाइयों द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकार मौके पर पहुंचे। पीडि़त परिजन एवं बालिका द्वारा बताए गए दोनों भाइयों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब बालिका की तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने मऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे, जहां च्ची के साथ दुष्कर्म का पता चला। बच्ची को राहत न मिलने पर बुधवार की शाम को भीमपुरा पुलिस से शिकायत की।
थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से दो सगे 14 व 18 वर्षीय भाइयों ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म किया। यह आरोप पीडि़ता के परिजनों ने लगाया है। बालिका ने इस बात को अपने परिजनों से छिपाई, क्योंकि उसे दोनों भाइयों ने डराया व धमकाया था। बालिका की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मऊ ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा परिजनों को बताया गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जब सख्ती के साथ उससे पूछताछ की गई तो उसने पड़ोस के दो सगे भाइयों की करतूत बताई। अस्पताल से आने के बाद परिजनों ने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह दवा-इलाज के लिए तैयार हुए। लेकिन उनके मुकरने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भीमपुरा थाना पहुंचे, जहां पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पीडि़त के घर पहुंचकर जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।