{"_id":"5ee4dc352f49452e2a5802b4","slug":"two-prisoners-clashed-in-ballia-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया जिला जेल में भिड़े दो कैदी, समर्थकों ने एक-दूसरे पर चलाए ईंट-पत्थर, एक हत्यारोपी तो दूसरा हत्या में है सजायाफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया जिला जेल में भिड़े दो कैदी, समर्थकों ने एक-दूसरे पर चलाए ईंट-पत्थर, एक हत्यारोपी तो दूसरा हत्या में है सजायाफ्ता
Sat, 13 Jun 2020 07:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
पथराव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिला कारागार में शनिवार को दो कैदी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष के समर्थक एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। विवाद की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और तत्परता दिखाते हुए हालात पर काबू पाया। उधर, सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे, सीओ सिटी अरुण सिंह और कोतवाल विपिन सिंह सहित पुलिस फोर्स भी जिला कारागार पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
राजेश यादव हत्या के मामले में देवरिया जिला से स्थानांतरित होकर करीब डेढ़ साल से जिला जेल में निरूद्ध है। इसके ऊपर अन्य जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा बलिया निवासी रोहित वर्मा हत्या के मामले में निरूद्ध है। इसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। राजेश आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मनमानी करता रहता है। आरोप है कि शुक्रवार को भी उसने एक कैदी को पीट दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को भी वह किसी बात को लेकर रोहित वर्मा से भिड़ गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और सिविल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सिविल पुलिस के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक/ जेलर अभिनव द्विवेदी ने बताया कि दोनों कैदी आपस में जात पात के विवाद में भिड़ गए। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। सिविल पुलिस व जेल पुलिस के संयुक्त प्रयास से काबू पा लिया गया।