{"_id":"635ff26a103d2a37243b208e","slug":"two-people-including-balika-died-due-to-drowning-ballia-news-vns681394016","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से बलिका समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से बलिका समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
रसड़ा/नगरा। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। डूूबने वालों में एक युवक और एक बच्ची शामिल हैं। वहीं एक बच्ची को बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहली घटना श्री नाथ बाबा सरोवर में सोमवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
श्री नाथ सरोवर में छठ पूजा में नपा चेयरमैन ने जल में नाव को सजाने के लिए एक सजावट केंद्र ने ठेका लिया था। उसी ठेका में नगर के वार्ड नंबर एक संत रविदास नगर निवासी संजय कुमार 40 पुत्र बुधराम काम कर रहा था। नाव तैयार होने पर छठ पूजा के दिन नाव भी खींच रहा था। नाव पर संजय के नहीं होने से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मल्लाहों के सहयोग से सोमवार की सुबह पानी में खोजबीन कराया और पानी में से संजय का शव बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी लालसा देवी भी छठ की व्रत थी। लालसा देवी छठ की पूजा करने भी श्री नाथ सरोवर पर ही आई हुई थी। पूजा करके घर भी चली गई थी। उसको क्या पता था कि जहां वह अपने तथा परिवार की मंगल कामना के लिए पूजा कर रही है उसी सरोवर में उसके पति का शव मिलेगा।
मृतक के भाई विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे भाई संजय कुमार को श्रीनाथ बाबा मठ रसड़ा के सरोवर में चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा चार दिनों से नाव का कार्य कराया जा रहा था। उसमें प्रार्थी का भाई भी कार्य कर रहा था। नाव खींचने के दौरान संजय का पैर फिसल गया जिससे वह सरोवर के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
पोखरे में डूबने से बालिका की मौत
नगरा। क्षेत्र के तिलकारी स्थित तरिया पोखरा पर सोमवार की सुबह प्रसाद मांगने गई दो बालिकाओं का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगी। ग्रामीण दोनों को पानी से निकाल कर अस्पताल ले कर गए, जहां चिकित्सक ने एक बालिका को मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के तिलकारी स्थित तरिया पोखरा पर छठ के दूसरे दिन सुबह नट बस्ती के बच्चे प्रसाद मांगने गए। बच्चे छठ घाट की वेदी पर चढ़े पैसा बटोरने लगे थे। जिसमें 8 वर्षीय सलोनी का पैर फिसल गया और वह पोखरे के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसको बचाने के लिए साथ आयी 10 वर्षीय गुनगुन पानी में कूद गई और वह भी डूबने लगी। दोनों बच्चियों को पानी में डूबते देख साथ के बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण बच्चियों को पानी से निकाल कर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।