फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people died including groom brother in road accident while returning from wedding in Ballia

शादी के घर में पसरा मातम: दूल्हे का भाई रिश्तेदार के साथ लौट रहा था घर, सड़क पर मौत कर रही थी इंतजार

Tue, 10 Dec 2024 01:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Dec 2024 01:04 PM IST
सार

बलिया जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बरात से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Two people died including groom brother in road accident while returning from wedding in Ballia
घटना के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने खड़े टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बरात की विदाई के बाद लौट रहे थे गांव
बिहार के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा पांडेयपुर निवासी रमेश साहनी (39) पुत्र रघुनाथ साहनी के छोटे भाई की बरात रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा में सोमवार को गई थी। मंगलवार की सुबह बरात की विदाई हुई। रमेश अपने रिश्तेदार लखन साहनी (38) पुत्र बहाल साहनी निवासी तुलसी छपरा थाना रेवती के साथ मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव जा रहा था। 
विज्ञापन


टेंपो से बाइक टकराने से हुआ हादसा
जैसे ही हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर पहुंचा बाइक खड़े टेंपो से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। इसी बीच किसी ने 112 नंबर व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed