{"_id":"680cd3e73f22b0483202a846","slug":"two-people-died-in-road-accidents-at-two-places-police-filed-a-case-against-the-driver-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो जगह हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो जगह हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया, जांच में जुटी
Sat, 26 Apr 2025 06:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Apr 2025 06:10 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतकों के स्वजनों की तहरीर पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के आदर निवासी रमेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी को उनके भाई विनोद सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे।
नारायनपुर मार्ग पर एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां दो माह के उपचार के बाद विगत 6 अप्रैल को मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना 20 अप्रैल को हुई थी। बांसडीह कस्बा के वार्ड नं 13 निवासी चंदन की शाहपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भाई अखिलेश कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर चालक व गाड़ी की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन