फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two parties fight over electric wire, five injured

Ballia News: बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over electric wire, five injured
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के करमौता गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के तार के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सिकंदरपुर थाने के एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि करमौता गांव में रितेश वर्मा और जंग बहादुर वर्मा के परिवारों के बीच बृहस्पतिवार को बिजली के तार को लेकर विवाद हुआ था। गांववालों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। थाने पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। एक पक्ष से रितेश वर्मा (22 ), मंजू देवी (40) घायल हुए। दूसरे पक्ष से जंग बहादुर वर्मा (62), उनकी पत्नी राजमुनि देवी (60) और पुत्र मुरारी वर्मा (23) घायल हो गईं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed