फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two parties clash over rivalry, four people injured, one seriously

Ballia News: रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार लोग घायल, एक गंभीर

Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over rivalry, four people injured, one seriously
हल्दी। बजरहा-रेपुरा चौराहे पर शनिवार की शाम दो गांवों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। इस मारपीट में चार लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक को गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने सात-सात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीताकुंड गांव निवासी लक्ष्मीनारायण चौबे अपने छोटे भाई नीरज चौबे के साथ खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बजरहा-रेपुरा चौराहे पर रंजिश को लेकर रेपुरा निवासी पंकज राय के साथ कहासुनी होने लगी। इसकी खबर लगते ही दोनों पक्षों से 12 से अधिक लोग लाठी, डंडा से लैस होकर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते एक दूसरे पर टूट पड़े। मा-पीट में एक पक्ष के लक्ष्मी नारायण चौबे व उनके भाई नीरज चौबे को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के भी अमित राय व उनके भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नीरज चौबे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मा-पीट हुई है, दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed