{"_id":"64ee2351a8fe9ed0030e2154","slug":"two-parties-came-face-to-face-in-land-dispute-old-woman-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-2452-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भूमि के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भूमि के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, वृद्धा की मौत
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के टड़वा मौजे में मंगलवार की सुबह दरवाजा खोलने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हालांकि दो पक्षों में रविवार को हुई मारपीट में पुलिस ने सोमवार को शांति भंग में चालान किया था।
अगले दिन मंगलवार को सुबह एक पक्ष का दरवाजा खोलने को लेकर एक दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। चोट लगने से वृद्धा घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ रसड़ा भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल से शव आते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, मृतक के पुत्र राजेश राजभर की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मौजा टड़वा गांव निवासी दिनेश राजभर का अपने पट्टीदार सोनबरसी देवी से सहन व रास्ते को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था। आपसी सहमति से मामला हल हो गया। इसके बाद रविवार को सोनबरसी देवी के पट्टीदार मधुरचंद राजभर से राजेश राजभर का रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों का सोमवार को शांति भंग में चालान कर दिया। मंगलवार की सुबह राजेश राजभर के घर के लोग दूसरे पक्ष मधुरचंद के रास्ते में नया दरवाजा खोल रहे थे।
विज्ञापन
इसे लेकर मधुरचंद राजभर की पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो विवाद शुरू हो गया। उसी विवाद में दिनेश राजभर की पत्नी जोनिहा देवी (70) भी पहुंच गई। विवाद के दौरान उन्हें चोट लग गई। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोनिहा देवी के पुत्र राजेश राजभर ने तहरीर में आरोप लगाया कि मधुरचंद आदि लोगों ने मेरी मां की मारपीट कर हत्या की है। घटना गांव के ग्राम प्रधान तारकेश्वर गुप्ता के उकसाने पर की गई है।
उधर, मधुरचंद के परिवार वालों का कहना है कि जोनिहा देवी पहले से बीमार थीं। वह खुद ही गिर गईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। - फहीम कुरेशी, क्षेत्राधिकारी, रसड़ा