फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two parties, assault

चंदे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तनाव, 6 बंदी

Mon, 09 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 09 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two parties, assault
आरोपियों की खोज में पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा
नरहीं थाना के भरौली गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जुटाए गए चंदे के लिए दो पक्ष भिड़ गए। रविवार की देर शाम हुई घटना के बाद पुलिस भी हलाकान रही क्योंकि किसी ने भ्रामक सूचना दे दी कि दो समुदायों में झड़प हो गई है। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने लोगों ने कई परिवारों से बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



लोगों का आरोप है कि पुलिस ने कई घरों के दरवाजे तोड़ दिए। हालांकि मामले की पूरी जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया। शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि गांव में शांति कायम है और किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन



बताया जाता है कि गांव में स्थित मदरसा में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चंदा जुटाया गया था। इसी के बंदोबस्त को लेकर रविवार की देर शाम स्वजातीय बंधुओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच आसपास के घरों से पहुंचे युवकों ने गलतफहमी में एक पक्ष के साथ मारपीट कर ली। इस बीच गांव के ही किसी ने पुलिस को घटना के बाबत भ्रामक सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस और कोतवाल नरहीं पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रामक सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आरोपितों को खोजने के लिए एक-दो घरों में परिवार के साथ बदसलूकी की। गांव के रविशंकर राय के घर की महिलाओं ने बताया कि देर रात में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया और घर व आंगन में जाकर देखा-ताकी की। लेकिन कुछ देर बाद मामला समझने के बाद पुलिस गांव का माहौल शांत कराने में लग गई। देर रात तक पुलिस गांव में तैनात रही और मारपीट करने वालों को खोजती रही।



पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि भरौली में चंदा से मिले एक लाख पांच हजार रुपये के रखने को लेकर दो पक्षों साजिद व सुहेल के बीच विवाद हो गया। इसके बाद साजिद ने आसपास के घरों से तीन-चार युवकों को बुला लिया और सुहेल के साथ मारपीट की। बताया कि इस मामले में छह लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है। कहा कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा कि दरवाजा तोड़ने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed