फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two out of 11 applications were disposed of

11 प्रार्थना पत्र में से दो का हुआ निस्तारण

Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two out of 11 applications were disposed of
बलिया। शहर कोतवाली परिसर में शनिवार को कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें पांच राजस्व विभाग तथा दो पुलिस विभाग के थे। इसमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। उधर, भीमपुरा थाना प्रांगण में शानिवार को तहसीलदार बेल्थरारोड ओमप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधी चार मामले आए, जिसमें अवैध कब्जा, अतिक्रमण व सहन की जमीन में बंटवारे के मामले थे। इस दौरान एक मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। जबकि शेष तीन मामले को तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। इसके साथ ही हल्का लेखपालों को वसीयत के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जितने भी वसीयत छूट गए हैं, उन्हें अभियान चलाकर तत्काल दुरुस्त करें। पुलिस संबंधी छोटे बड़े मामले का भी सुनवाई की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष आरएस नागर, एसआई सोनू कुमार, अंबिका प्रसाद, उमाशंकर त्रिपाठी, लेखपाल राजेश सिंह, विनोद यादव, राम शृंगार, राकेश शर्मा, हरिकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed