{"_id":"61533ed28ebc3e624a3eb756","slug":"two-new-dengue-patients-found-increasing-risk-ballia-news-vns614225547","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए मरीज मिले, बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए मरीज मिले, बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को डेंगू के दो और मरीज चिह्नित हुए। इसमें एक शहर और एक देहात क्षेत्र में मरीज पाया गया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 56 पर पहुंच गई है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों में और भी भय बना हुआ है।
जिले में लगातार डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान चला रहा है। मंगलवार को सर्वे टीम ने रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव और शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला के डेंगू संक्रमित मरीज मिलने पर आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराया। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ संक्रमितों के आसपास सर्वे कराया और डेंगू निरोधक छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आसपास जलभराव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर अविलंब चिकित्सक से संपर्क कर चेकअप कराने को कहा।