फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two killing in truck accident , seven and wounded

ट्रक पलटने से दो की मौत, सात हुए जख्मी

Fri, 02 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 02 Jan 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
two killing in truck accident , seven and wounded
चिरईया मोड़ के पास गुरुवार की देर रात मवेशियों से भरा ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर के खरीद गांव से गुरुवार की रात ट्रक पशुओं को लेकर हल्दी-बैरिया के रास्ते बिहार जा रहा था। बैरिया थाने के चिरईयामोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक सवार खेजुरी के मासूमपुर निवासी विश्राम यादव (40) और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी जीतन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खरीद गांव निवासी दीना चौधरी (65), शिववचन, (50), सुचित यादव (45), सीता राम (40), बांके यादव (50), कामेश्वर (50), हृदयनारायण (42) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक में लदे 22 पशुओं में से तीन गायों की भी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि पुलिस छानबीन में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि ट्रक में लदे पशु किसके थे और कहां ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed