फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Fri, 20 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
चिलकहर। रसड़ा-फेफना मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने तीन जगहों पर लोगों को धक्का मारा। ऐसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। भाग रही रोडवेज बस को सूचना के बाद फेफना पुलिस ने रोकवा कर कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि नगरा-गड़वार मार्ग पर तेज गति से जा रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी। जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। रसड़ा की तरफ से जा रही रोडवेज बस पहले संवरा चट्टी पर धक्का मारते हुए आगे बढ़ गई। वहां लोगों ने किसी तहर जान बचाई। इसके बाद चिलकहर चट्टी पर पहुंचते ही साइकिल सवार और पैदल चल रहे एक व्यक्ति को धक्का मारते हुए निकल गई। यहां एक अज्ञात अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साइकल सवार गड़वार थाना क्षेत्र के लोहटा निवासी गंगासागर 55 घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया जहां अज्ञात को चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंगासागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया यही नहीं अनियंत्रित बस की चपेट में आने से पियरिया चट्टी के भी कई लोग बाल-बाल बचे। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। उधर, नगरा गड़वार मार्ग के इंदरपुर बागीचे के सामने बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने धक्का मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का इलाज चल रहा है। पककड़ी थाना के बहोरापुर निवासी संतोष सिंह 40 बाइक से गांव के ही गिरधारी राम 45 को लेकर चोगड़ा गये थे। देर रात में घर लौट रहे थे कि नगरा की तरफ से जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। गिरधारी को पिकअप ने रौंद दिया। उन्हें जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां पर देर रात ईलाज के दौरान मौत हो गई। संतोष का इलाज कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed