फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed in separate incidents bike riders hit by four-wheelers

Ballia News: अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, चार पहिया वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, घर में पसरा मातम

Sat, 10 May 2025 08:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 08:16 PM IST
सार

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
Two killed in separate incidents bike riders hit by four-wheelers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार मौत का कारण बन रही है। बलिया जिले में दो मामले सामने आए हैं जहां चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार सवार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सीयर-पशुहारी मार्ग पर हादसा
उभांव थाना क्षेत्र के गरग़जपुर गांव के पास सीयर-पशुहारी मार्ग पर शनिवार को चार पहिया की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के गरगजपुर गांव निवासी राम अवध पटेल (38) शनिवार को बाइक से बेल्थरारोड आए हुए थे। काम निपटा कर घर लौट रहे थे। गांव के करीब एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामअवध की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वह पांच भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। रामअवध का एक चार वर्ष का पुत्र व एक छह वर्ष की पुत्री है। वह गुजरात में किसी निजी कंपनी में काम करता था तथा करीब एक माह पहले खेती के काम से घर आया था।

भीमपुरा स्थानीय बाजार में कार की टक्कर में युवक की मौत

भीमपुरा स्थानीय बाजार में दो दिन पहले चौराहे पर बाइक व कार की टक्कर में घायल हुए युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी प्रिंस राजभर निमंत्रण से अपने दो मित्र सचिदानंद चौहान व मृत्युंजय कुमार के साथ घर लौट रहा था।


भीमपुरा चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान प्रिंस राजभर (22) की मौत हों गई। दोनों साथियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पिता दिनेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed