फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed in collision between bike and unknown vehicle

बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two killed in collision between bike and unknown vehicle
नगरा/नरही। नगरा-गड़वार मार्ग के उरैनी मोड़ और नरही थाना क्षेत्र के चौरा में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के तिलकारी निवासी (60) सुरेन्द्र यादव गोठाई चट्टी से बाइक से घर आ रहे थे। अभी अपने गांव के पास उरैनी मोड़ के समीप ही पहुंचे थे कि नगरा के तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक किसान के दो पुत्र और एक पुत्री है। वहीं, नरहीं थाना क्षेत्र के कथरियां गांव निवासी नित्यानंद सिंह (24) पुत्र रामशिव सिंह व दीप भाष्कर सिंह (26) पुत्र मारूति प्रताप सिंह लक्ष्मणपुर चट्टी से शुक्रवार को रात में साढ़े दस बजे बाइक से अपने घर कथरियां जा रहे थे। अन्नू राय इंटरकालेज चौरा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दीपभाष्कर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल नित्यानंद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां से भी वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा है। दीपभाष्कर सिंह दो भाइयों में बड़े थे और अभी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed